इंदौर में एक घर में आग लगाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना बुधवार रात चंदन नगर इलाके की है। पुलिस के मुताबिक बहन से बात करने को लेकर नाराज भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके बॉयफ्रेंड के घर में आग लगाई है।

पुलिस के मुताबिक अभिषेक पगारे की शिकायत पर आयुष और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभिषेक ने अपने बयान में बताया कि बुधवार की रात साढ़े बारह बजे भाई हर्ष ने उसे जगाया। देखा तो घर के हाल में आग की लपटें उठ रही थी। खिड़की के कांच फूट गए थे। आसपास के कैमरों में देखा तो आयुष घर पर आग लगाता दिखाई दिया। इसके बाद थाने पर नामजद शिकायत की गई है।

अभिषेक ने पुलिस को दिए बयान में यह भी बताया कि उसका एक भाई रोहित है। उसकी दोस्ती आयुष की बहन के साथ होनी थी। यह बात लड़की के भाई आयुष और परिवार के लोगों को पंसद नहीं थी। इस बात को लेकर रोहित से आए दिन आयुष विवाद करता। 8 महीने पहले परिवार को बैठाकर दोनों की दोस्ती खत्म करा दी और कहा कि दोनों एक दूसरे से ना मिले। न ही बात करें। आयुष इसके बाद भी रंजिश रखता था।

बुधवार रात आयुष को इलाके में छोटे भाई हर्ष ने एक दोस्त के साथ मोपेड पर घूमते देखा। तब हर्ष मार्केट से घर आ रहा था। रात में जब आग लगी तो पहले कांच फूटने की आवाज आई। अचानक लगी आग के कारण पेट्रोल की भी गंध आई। रात में पानी की मोटर चालू करने के साथ आसपास के लोगो की मदद से आग बुझा ली। लेकिन हर्ष ने जब आयुष के दिखने की बात बताई तो सुबह कैमरे के फुटेज चेक किए। इसमें देर रात आयुष और उसका दोस्त आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

Like & Subscribe Our Youtube Channel